केडीएफ नवदुर्गा महोत्सव में प्रमोद अग्रवाल को मरणोपरांत मिला उद्योग रत्न सम्मान

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के नवदुर्गा महोत्सव के अंतर्गत बीती रात यहां नैनी दिवस का आयोजन किया गया। नैनी पेपर्स लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में काशीपुर की औद्योगिक विरासत, उद्योग जगत में योगदान और संगीत की सांस्कृतिक परंपरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल को मरणोपरांत केडीएफ उद्योग रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल ने अपने परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन में काशीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में पेपर उद्योग की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें उद्योग रत्न सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विशिष्ट अतिथियों के रूप में आमोद अग्रवाल और पवन अग्रवाल रहे। महापौर बाली ने सभी से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग मांगा और कहा कि उन्होंने संकल्प ले लिया है कि मेयर कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वे जीवन पर्यन्त काशीपुर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही द्रोणा सागर के दूसरे चरण के सौंदर्य करण का कार्य शुरू होगा और सरोवर को बेहद सुंदर बनाया जाएगा। इस अवसर पर विमल अग्रवाल, केशव अग्रवाल, कल्पना खन्ना, अर्चना खन्ना, शेष कुमार सितारा, अमन बाली, सुधा शर्मा, नीलम, सोनी, विजय चैधरी, डाॅक्टर नरेंद्र अग्रवाल, शरत गोयल, चक्रेश जैन, संजय गुप्ता, उमेश कांबोज, हरिमोहन अग्रवाल, राजकुमार यादव, डाॅ. बीएम गोयल, डाॅ. एसपी गुप्ता सहित स्कूलों के छात्र-छात्राएं तथा सैंकड़ांे गणमान्य लोग मौजूद रहे।
