केजीसीसीआई ने महापौर दीपक को बैठक में गिनाई उद्योगों की समस्याएं

काशीपुर। महुआखेडा गंज में कार्यरत औद्योगिक इकाईयों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं उनके निराकरण हेतु केजीसीसीआई की एक बैठक महापौर दीपक बाली की अध्यक्षता में महुआखेडागंज की एक औद्योगिक इकाई के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विवेक सक्सेना अधिशासी अभियता लोक निर्माण विभाग काशीपुर, परवेज आलम एई लोक निर्माण विभाग काशीपुर, सतीश कुमार अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद गहुआखेड़ा गंज, शुश्री महक मिश्रा एसडीओ यूपीसीएल काशीपुर, अनिल कुमार जेई यूपीसीएल महुआखेड़ा गंज आदि उपस्थित रहे।
बैठक में केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि महुआखेड़ागंज के औद्योगिक आस्थानों में सड़कों की स्थिति अत्यन्त दयनीय होने के कारण बरसात के दिनों में बरसात का पूरा पानी सड़कों पर ही इकट्ठा हो जाता है, यहां स्ट्रीट लाईटांे की व्यवस्था नहीं है जिससे श्रमिकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। केजीसीसीआई के महुआखेड़ागज के जोनल चेयरमैन गौरव जैन ने कहा कि इन दिनों यहां उद्योगों में बहुत अधिक पावर रोस्टिंग व लो वोल्टेज हो रही है जिससे उद्योगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने कहा कि शाम को उद्योगो मे शिफ्ट चेज होने के समय 5 बजे से 7.30 बजे तक तेज स्पीड से अत्यधिक सख्या में चलने वाले डंपरांे के कारण श्रमिको की दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस क्षेत्र में शाम के समय शराबी एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने से भी भारी परेशानी होती है। इस दौरान महुआखेडागंज क्षेत्र में एक फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना की भी मांग की गई। महापौर दीपक बाली ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को महुआखेड़ागंज स्थित औद्योगिक आस्थानों में बनने वाली सड़कों एवं पानी की समुचित निकासी हेतु नालियों के निर्माण में आने वाले खर्च का एस्टीमेट बना कर देने को कहा। उन्होंने बैठक में उपस्थित उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वे उक्त सड़कों, नालियों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाईटें लगाए जाने हेतु शासन स्तर पर यथाशीघ्र धन आवंटित कराने हेतु पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अन्य समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केजीसीसीआई के महासचिव नितिन अग्रवाल, सौरभ जैन, सत्यम अग्रवाल, पुनीत सिघल, गौरव जैन, आशीष सक्सेना, मदीप सिंह, दीपक कुमार आर्या, विक्रम अधिकारी, सचिन कुमार, मुकेश रॉय गौड़, शुभम मौर्या आदि उपस्थित थे।
