Aaj Ki Kiran

कूड़ा डालने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही : मेयर

Spread the love

कूड़ा डालने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही : मेयर

कूड़ा डालने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही : मेयर
कूड़ा डालने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही : मेयर

कूड़ा डालने वाले स्थान का निरीक्षण करते मेयर दीपक बाली
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के पास डाले जा रहे कूड़े को गंभीरता से लिया और आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कूड़ा डालने वालों के विरु; मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को भी निर्देश दिए कि जो लोग कूड़ा डाल रहे हैं उनके विरु; कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया जाए।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस नगर निगम प्रशासन ने एक ट्रैक्टर ट्राली को ढेला नदी के पुल के पास कूड़ा डालते हुए पकड़कर सीज कर दिया था और जो लोग कूड़ा डाल रहे थे उनको हिदायत दी थी कि इस कूड़े को उठाकर टंचिग ग्राउंड में भिजवाया जाए लेकिन उन्होंने रात में मौका पाकर कूड़े को पहले तो जलाया और उसके बाद उसे मिट्टी से दबा दिया। महापौर दीपक बाली नगर निगम अधिकारियों से कहा कि दानिश नाम का जो व्यक्ति कूड़ा डालने के लिए चिन्हित हुआ हैं उस पर अर्थ दंड डाला जाए और भविष्य में वह ऐसा घ्रणित कार्य न करें इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक नगर आयुक्त विनोद लालए सफाई निरीक्षक मनोज बिष्टए पर्यावरण मित्रों की टीम मुकेश चावला आदि मौजूद थे। महापौर ने कहा कि हम काशीपुर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने में लगे हुए हैं। किसी को भी गंदगी फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया कि वह भी जनसहभागिता निभाए और जो भी व्यक्ति सड़कों पर कूड़ा डालते देखा जाए उसे रोका जाए।