Aaj Ki Kiran

किसान आत्महत्या प्रकरण में बोली अलका पाल एसएसपी को सस्पेंड कर जांच होनी चाहिए

Spread the love

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि शुचिता और सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार को किसान स्व.सुखवंत सिंह की मृत्यु की जांच होने तक उधमसिंह नगर के एसएसपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच बैठनी चाहिए। न्याय व्यवस्था भी मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान को साक्षय मानती है, फिर कौन से कारण है कि थाना अध्यक्षों और पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करके एसएसपी को बचाने का काम किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है, वाली कहावत सच साबित हो रही है। बेहतर होता कि उधम सिंह नगर के एसएसपी इस केस की जांच होने तक अपने पद से मुक्त हो जाते, अगर उन पर लगाए आरोप वास्तव में झूठ साबित होते तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाता। कांग्रेस पीड़ित किसान पक्ष के साथ खड़ी है। उत्तराखंड में जंगल राज को कांग्रेस सहन नहीं करेंगी। भू और खनन माफियाओं से पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। अंधेर नगरी चौपट राजा आज प्रदेश का हाल है।