किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे विधायक व पूर्व विधायक चीमा
-धान के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर तीन दिन से धरने पर बैठे हैं किसान
किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे विधायक व पूर्व विधायक चीमा
काशीपुर। धान खरीद के भुगतान में हो रही देरी से नाराज किसानों का सोमवार रात से काशीपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी है। बुधवार दोपहर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा किसानों के बीच पहुंचे और किसानों से बात की तथा उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाकर शीघ्र ही उसका समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
दोपहर लगभग 12 बजे विधायक व पूर्व विधायक किसानों के आंदोलन स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं, सरकारी प्रक्रियाओं और आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर गहन चर्चा की, वे करीब तीन घंटे तक किसानों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों से भी लगातार बातचीत की गई, ताकि किसानों की समस्याओं का व्यवहारिक समाधान निकल सके। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा किसान हमारे देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की किसी भी जायज मांग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। धान भुगतान से जुड़ी दिक्कतों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिब( है। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा किसानों की परेशानियों को समझना और उनके साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। बातचीत के जरिए ही समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकता है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी और शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।