काशीपुर । किन्नर समाज की गुरू दिलशाद बुआ की याद में जसपुर रोड स्थित एक पंवार रिसोर्ट में किन्नरों के सम्मेलन में बड़ी संख्या में किन्नर जुटने शुरू हो गये हैं। मंगलवार से ही दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित देशभर से सैकड़ों किन्नर यहां पहंुच रहे हैं। आज चाॅक पूजा की गई। सम्मेलन में पहंुचे कुछ वरिष्ठ किन्नरों ने मौहल्ला खालसा स्थित कुंए की पूजा-अर्चना कर अपने यजमानों की समृ(ि व देश प्रदेश की खुशहाली की दुआएं कीं। किन्नर समाज का सह सम्मेलन 21 फरवरी तक चलेगा। काशीपुर किन्नर परिवार की प्रमुख परवीन बुआ ने बताया कि 20 फरवरी को बैंडबाजों के साथ नगर में कलश यात्रा निकालकर मां मनसा देवी में घंटा चढ़ाया जायेगा। बड़े गुरूद्वारा ननकाना साहिब में मत्था टेक दान किया जाएगा और झंडू शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी की जाएगी।
