Aaj Ki Kiran

काशीपुर बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 17 दिसंबर को    

Spread the love

काशीपुर बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 17 दिसंबर को

काशीपुर बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 17 दिसंबर को    
काशीपुर बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 17 दिसंबर को    

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा एसोसिएशन के नौ सदस्यों को जारी किये गये कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही समाप्त कर दी गई है। एसोसिएशन द्वारा आज एसोसिएशन सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी।
एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे एडवोकेट ने पूर्व में उपजे विवाद, चुनाव, कारण बताओ और क्रिकेट टूर्नामेंट संबंधित प्रकरण पर विस्तृत चर्चा की। श्री चौबे ने बताया कि कुछ अधिवक्ताओं द्वारा पूर्व में अमर्यादित व्यवहार किए जाने के कारण उन्हें अनुशासन बनाए रखने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस प्राप्त करने के बाद अधिवक्तागण ने बार एसोसिएशन को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और खेद व्यक्त किया। स्पष्टीकरण से संतुष्ट होकर बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं के विरु( जारी कारण बताओ नोटिस को समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आगामी 17 दिसंबर को होना सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही बार एसोसिएशन का वार्षिक बजट भी आज जारी कर दिया गया। कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य सभी अधिवक्ताओं को एकजुट रखना और समाजहित में बेहतर कार्य करना है। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारिणी सदस्य अमित गुप्ता, अविनाश कुमार, कामिनी श्रीवास्तव के अतिरिक्त क्रिकेट टूर्नामेंट के को-ऑर्डिनेटर अतुल अग्रवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।