Aaj Ki Kiran

काशीपुर की समस्याओं को लेकर केडीएफ ने की सांसद अजय टम्टा से मुलाकात

Spread the love



सांसद अजय टम्टा से मुलाकात करते राजीव घई
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ;केडीएफद्ध अध्यक्ष राजीव घई ने काशीपुर को ख़ुशहाल बनाने के लिये आ रही समस्याओं को लेकर बुधवार को सांसद अजय टमटा के साथ उनके दिल्ली निवास पर चर्चा की।
सांसद अजय टम्टा को केडीएफ द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं में प्रमुख रूप से एम्स का सेटेलाइट केन्द्र काशीपुर में खोले जाने की वास्तविकता से अवगत कराया गया तथा श्री टम्टा द्वारा भी माना गया की गैरसैण, रानीखेत के गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र के लोग इलाज के लिये काशीपुर एवं रामनगर पर निर्भर रहते ह। केडीएफ ने माँग की, कि एम्स के स्थान चयन के लिये ग़ैरराजनीतिक विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किया जाये। उनके निष्पक्ष निर्णय से उसकी उपयोगिता सही रूप से हो सकेगी। काशीपुर में बन रहे फ़्लाइओवर को रेलवे द्वारा बनवाने में की जा रही अनदेखी के लिये रेलवे को सम्पर्क कर प्राथमिकता से करवाने में सांसद ने आश्वासन दिया साथ ही रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित निर्माण की जाने वाली दीवार को ना बनवाने में सहयोग देने की बात कही। सांसद अजय टमटा ने केडीएफ के माध्यम से काशीपुर को आश्वस्त किया की वह ख़ुशहाल बनाने के लिये पूर्ण सहयोग देंगे। अध्यक्ष श्री घई ने बताया कि केडीएफ क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट को भी मिलने का प्रयास कर रहा था परन्तु उनके उपलब्ध न होने की वजह से मुलाक़ात नही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *