Aaj Ki Kiran

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love



काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम रहमतगंज निवासी 22 वर्षीय रवि कश्यप पुत्र धर्मपाल सिंह गुरुवार की शाम करीब छह बजे व्रत का सामान लेने के लिए काशीपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि हाईवे पर ढिल्लन ढाबे के सामने बैगनआर कार संख्या यूपी-21 सीआर-8365 के चालक ने गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर आईटीआई थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनांे को सौंप दिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया है। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक बहन भी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार को सहारा दे रहा था। हादसे से मृतक की मां कृष्णा देवी और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। ऽ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *