Aaj Ki Kiran

कांग्रेसियों ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि पर की गोष्ठी

Spread the love

कांग्रेसियों ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि पर की गोष्ठी

कांग्रेसियों ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि पर की गोष्ठी
कांग्रेसियों ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि पर की गोष्ठी

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला काज़ीबाग दलित बस्ती स्थित जाटव धर्मशाला में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किंया। गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि शिल्पकारों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा एवं सामाजिक न्याय जैसे कार्यों में पहाड़ के अम्बेडकर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने जीवन भर समाज के कमजोर दलित और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। उन्होंने शोषित ओर दलित समाज को शिल्पकार नाम से परिचय कराने में अपनी सशक्त भूमिका निभाई।  संचालन दलित नेता सुरेंद्र सागर ने किया। गोष्ठी में मुशर्रफ हुसैन, पार्षद शाह आलम, पार्षद हनीफ़ गुड्डू, सुरेंद्र सागर, साबिर हुसैन, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, एडवोकेट नौशाद उस्मानी, ओम प्रकाश सागर, राम सिंह यादव, रवि सागर, गजेंद्र प्रकाश, विष्णु सागर, परम सि(ू, मीना आर्य, राजेंद्र सागर, नागेश कुमार, राकेश भगत, मोहम्मद सदीक, हरिओम सागर, मोहित सागर, धीरज सागर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।