कांग्रेसियों ने निकाला भाजपा सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर महाराणा प्रताप चैक पर दुष्यंत गौतम और भाजपा सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेसियों ने भाजपा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपित उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को पुरस्कृत कर सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। अलका पाल ने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का झूठा और खोखला नारा खुलकर सामने आ गया। कहा कि भाजपा और उसके संगठनों को अपने और अपने नेताओं के गिरेबां में झांकना चाहिए। इस अवसर पर अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, एडवोकेट संदीप सहगल, इंदर सेठी, संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया, सुरेंद्र बाठला, माजिद अली, त्रिलोक सिंह अधिकारी, जितेंद्र सरस्वती, परम सि(ू, यथार्थ आत्रेय, अभिषेक अरोरा, संजय बोहरा, अमरजीत सिंह, आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
