Aaj Ki Kiran

एससी गुड़िया आईएमटी में हवन-पूजन कर मनाई विश्वकर्मा जयंती

Spread the love

एससी गुड़िया आईएमटी में हवन-पूजन कर मनाई विश्वकर्मा जयंती

एससी गुड़िया आईएमटी में हवन-पूजन कर मनाई विश्वकर्मा जयंती
एससी गुड़िया आईएमटी में हवन-पूजन कर मनाई विश्वकर्मा जयंती

काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में श्री विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि संस्थान के प्रशासनिक भवन ;पीजी डिपार्टमेंटद्ध में आयोजित कार्यक्रम में  सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया गया और तत्पश्चात संस्थान की तरक्की, विकास, विस्तार एवं शु(ि के लिए यज्ञ किया गया अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि सृष्टि के शिल्पकार के रूप में जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा जी का जो महत्व है उसको हम सभी जानते हैं हम भगवान विश्वकर्मा से यह प्रार्थना करते हैं कि वह अपना आशीर्वाद हमारे संस्थानों में प्रयुक्त होने वाले सभी उपक्रम जैसे ट्रांसपोर्ट, कंप्यूटर, लाइब्रेरी, लैब एवं सभी अन्य चीजों  पर अपनी कृपा बनाए रखें और अग्नि देव से प्रार्थना करते है कि उनका आशीर्वाद हमारे सभी संस्थानों में बना रहे और संस्थान की कीर्ति पूरे क्षेत्र में फैली रहे। इस अवसर पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति के प्रबंधक संजय कचौड़िया, जीबी पंत इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज कौशिक, आकाश गर्ग, यथार्थ आत्रेय सहित समस्त निदेशकगण, प्राचार्य, रजिस्ट्रार फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।