Aaj Ki Kiran

एससी गुड़िया आईएमटी में रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यशाला सम्पन्न

Spread the love

एससी गुड़िया आईएमटी में रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यशाला सम्पन्न

एससी गुड़िया आईएमटी में रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यशाला सम्पन्न
एससी गुड़िया आईएमटी में रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यशाला सम्पन्न

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में विगत 16 फरवरी से “इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम” विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यशाला महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की सीएसआर पहल महिन्द्रा प्राईड क्लासरूम के अंतर्गत आयोजित की जा रही थी। कार्यशाला में संस्थान के बीबीए, बीसीए, बी.कॉम ;ऑनर्सद्ध एवं एमबीए की द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन सीए प्रभात दिवाकर ने छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल के साथ-साथ जीवन कौशल, सौम्य कौशल, संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण कौशल, साक्षात्कार कौशल, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में वृ( भावनाओं का प्रबंधन और चुनौतियों का समानसंबंध निर्माण और पारस्परिक कौशल व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दक्षता के विषय में संपूर्ण जानकारियां दी गई। एक सफ्ताह तक चली इस वर्कशॉप में अंतिम दिन 36 छात्राओं को अवॉर्ड एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डॉ. निमिषा ने बताया कि संस्थान के प्लेसमेंट विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रेंनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह एवं समस्त फैकल्टी का विशेष सहयोग रहा।