एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली में दर्ज धारा 8, 21, 22, 60 व सपठित धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त रिपुल चौहान पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम नजीमपुर पोस्ट जलालाबाद थाना नजीबाबाद ;यूपीद्ध की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। मंगलवार को वांछित अभियुक्त रिपुल चौहान द्वारा पुलिस कार्यवाही के डर से स्वयं कोतवाली आकर अपनी गिरफ्तारी दी गई। उसने बताया कि वह घर में बार-बार पुलिस की दबिश से दवाब में आ गया था। घर की कुर्की की कार्यवाही न हो इस कारण स्वयं ही कोतवाली आ गया है रिपुल को थाना परिसर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या द्वारा गिरफ्तार कर दाखिल किया गया। अभियुक्त के विरु( पूर्व में पंजीकृत अभियोग में पूर्व में अभियुक्त दीपक ठाकुर पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद के कब्जे से 5000 नशीले इंजेक्शन व कुल-326 कफ सिरफ की बोतलें बरामद की गयी थी। अभियुक्त रिपुल चौहन को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
