काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक के पास से तमंचा व कारतूस मिले तो दूसरे के पास गांजा बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार कुण्डा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोहर चन्द ने चैकिंग के दौरान अमान पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी ग्राम बैलजुड़ी को 315 बोर का तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ नया ढेला पुल के निकट से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेश चौहान, गिरीश पाटनी व संजय कुमार भी थे। उधर मौहम्मद शाहरूख पुत्र मौहम्मद शाकिर ंनिवासी खालिक कालौनी लक्ष्मीपुर पट्टी को 2.04 किलो ग्राम गांजा व बाइक के साथ पुराना ढेला पुल से गिरफ्तार कर उसके विरू( धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, दरोगा मनोहर चन्द, कांस्टेबल नरेश चौहान व कैलाश काला थे।
