उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह में 34 छात्रों को गोल्ड मेडल

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। 18,146 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल ;सेवानिवृत्तद्ध गुरमीत सिंह ने स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के मेधावियों को डिग्री और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में छह शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया। जबकि दो छात्रों को कुलाधिपति मेडल, 28 छात्रों को विवि गोल्ड मेडल, चार छात्रों को प्रायोजित मेडल प्रदान किए गए। शुभारंभ शोभायात्रा, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। श्री लोहनी ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, शोध गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में कुलाधिपति ने पीएचडी एवं स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों के साथ समूह फोटोग्राफ भी लिया। इस दौरान विवि की नवनिर्मित शौर्य दीवार, हिन्दी वेबसाइट, पुस्तक ‘प्रगति के सोपान’ त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का लोकार्पण भी किया गया।
