Aaj Ki Kiran

उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्यों का काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत

Spread the love

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के तत्वाधान में उत्तराखंड बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, सचिव यशवंत चैहान, उप सचिव अंकित चैधरी व अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की काशीपुर बार एसोसिएशन ने उत्तराखंड को अनेक विभूतियां दी हैं काशीपुर बार कुमाऊं की प्राचीन बार में से एक है और इसके प्रथम अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत रहे हैं। संचालन कर रहे, बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत चैहान ने मांग की कि अधिवक्ता की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए साथ ही बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन तथा युवा अधिवक्ताओं को भी मानदेय मिलना चाहिए और महिला अधिवक्ताओं के लिए भी विशेष प्रावधान होने चाहिए। इस मौके पर बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य, दिवाकर पाण्डे, नीरज गुप्ता, चंद्र शेखर जोशी, अमनदीप कोर, सुशीला मेहता ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर आनंद रस्तोगी, आलोक माथुर, नीरज चैहान, सुरेंद्र सिंह, भास्कर त्यागी, अंकित त्यागी, अभिताभ सक्सेना, मोहम्मद कमर, शुभम सिंघल आदि मौजूद थे।