उत्तराखंड की बेटी रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड
उत्तराखंड की बेटी रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड
हल्द्वानी निवासी रेणु धरियाल ने 271.50 सेंटीमीटर लंबे बालों के साथ नया Guinness World Record बनाया है। उन्होंने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का 257.33 सेंटीमीटर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ष 2015 से बाल बढ़ा रहीं रेणु ने वर्षों की नियमित देखभाल और मेहनत के बाद यह उपलब्धि हासिल की।