गदरपुर । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर से पंजीकृत खिलाड़ी मो. हारुन का उत्तराखंड क्रिकेट अंडर-19 टीम के लिए चयन हुआ है। जिला उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी मोहम्मद हारुन का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मो. हारुन जिला उधम सिंह नगर के एक होनहार खिलाड़ी है, जोकि बीसीसीआई की वीनू मांकड ट्रॉफी मे हैदराबाद में प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन पर नूर आलम, राहुल पवार, गौरव तिवारी, संदीप तिवारी, मो.इदरीश, शैलेश सिंह, अर्जुन सिंह आफताब आलम, जितेंद्र सिंह छाबड़ा ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
