काशीपुर । इनरव्हील क्लब आॅफ काशीपुर ने निःशुल्क स्वास्थ्य चैकअप कैम्प लगाया। यह कैम्प केवीआर हाॅस्पिटल में लगाया गया। कैम्प में करीब 42 लोगों का हार्ट, ईसीजी आदि का चैकअप किया गया। कैम्प में केवीआर हाॅस्पिटल के डाक्टर शुभम अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा पूजा अग्रवाल, सचिव मोनिका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल समेत क्लब की अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण समेत डाक्टरों की टीम की मौजूद थी।
