Aaj Ki Kiran

आशा वर्कर्स ने बैठक में की सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

Spread the love

आशा वर्कर्स ने बैठक में की सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

 

आशा वर्कर्स ने बैठक में की सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
आशा वर्कर्स ने बैठक में की सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

काशीपुर। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ब्लॉक कमेटी की बैठक में आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठी।
सरकारी अस्पताल परिसर में हुई बैठक में यूनियन की राज्य उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा यूनियन 2011 से आशा वर्कर्स के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। आशा वर्कर्स स्वास्थय विभाग के हर छोटे-बड़े काम करती हैं। हर नया फील्ड वर्क व सर्वे आशाओं को ही सरकार द्वारा सौंप दिया जाता है। यूनियन की जिला उपसचिव अनिता अन्ना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूरों के पुराने 44 श्रम कानून खत्म करके नये 4 श्रम कोड लागू कर दिए हैं। जिससे मजदूरों के यूनियन बनाने के अधिकार सहित तमाम अधिकारों को खत्म कर दिया जाएगा। बैठक में 28 दिसंबर को हल्द्वानी मे होने वाली राज्य कमेटी की बैठक को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रीता कश्यप, सुधा शर्मा, शशिबाला, मधु, सुशीला ठाकुर, स्नेहलता चौहान, सोनिया, राजबाला, ममता गोस्वामी, कुसुम चौहान, रेनू वर्मा, अंकुर, नसीम, शमा परवीन, मंजू चौहान, सुभद्रा, अनीता कश्यप, मोनिका, सुषमा देवी, नसीम झा, पूनम सक्सेना, वंदना, जगदंबा, लक्ष्मी, मधुबाला, सोनी शर्मा, प्रभा देवी, सुशीला ठाकुर, अर्चना शर्मा, उमा चौहान, ममता अग्रवाल, चित्रा चौहान, मंजू चौहान आदि मौजूद रहीं।