Aaj Ki Kiran

आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया ऋषि बोध पर्व

Spread the love

आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया ऋषि बोध पर्व

आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया  ऋषि बोध पर्व
आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया ऋषि बोध पर्व

काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थ द्रोणसागर स्थित श्री मद दयानंद आश्रम में हवन पूजन कर )षिबोध पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
आर्य समाज के प्रधान अतुल रस्तोगी के हवाले से जानकारी देते हुए समाज के उपसचिव/प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि आश्रम की यज्ञशाला में आयोजित हवन के यजमान अतुल रस्तोगी, विजय कुमार शर्मा एवं  अवध अग्रवाल सापत्नीक रहे जबकि यज्ञ को स्वामी वेदानन्द सरस्वती एवं टेक चंद्र ने अपनी ओजस्वी वाणी के साथ विस्तार पूर्वक सम्पन्न कराया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा आज के दिन जो संदेश विश्व को दिया गया उसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई साथ ही भजन, गीत, उपदेश आदि भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, शिवचरण विश्नोई, प्रेम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार विश्नोई, कुमकुम राजपूत, सुरेश चंद तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, मयंक अग्रवाल, विकास गर्ग, श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कंचन रस्तोगी, ममता शर्मा, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला भूषण सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज, महिला आर्य समाज सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।