Aaj Ki Kiran

आईजीएल ने पर्यावरण के प्रति जागरूक कर किया वृक्षारोपण

Spread the love

आईजीएल ने पर्यावरण के प्रति जागरूक कर किया वृक्षारोपण

आईजीएल ने पर्यावरण के प्रति जागरूक कर किया वृक्षारोपण
आईजीएल ने पर्यावरण के प्रति जागरूक कर किया वृक्षारोपण

काशीपुर। भारत का अग्रणी “हरित रसायन” उत्पादन करने वाले इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड काशीपुर संस्थान के आलोक सिंघल अधिशासी निदेशक और राजेश कुमार सिंह मानव संसाधन प्रशासन लाइजिनिंग हेड के दिशा निर्देश पर विक्रांत चैधरी सहायक महाप्रबंधक ;प्रशासनद्ध के नेतृत्व में आईजीएल काशीपुर द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली एवं पर्यावरण ड्राॅइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रत्येक को एक-एक पौधा भेंट कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों, ईएचएस विभागध्यक्ष डाॅ. आरके शर्मा एवं पर्यावरण विभागध्यक्ष डाॅ. अशुतोष गौतम ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार भी रखे। इसके उपरांत उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण विभाग, एचएसई विभाग, आईटी विभाग तथा मानव संसाधन प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईजीएल काशीपुर द्वारा 400 से अधिक फलदार एवं आॅक्सीजन प्रदान करने वाले विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सुनील आर्या एवं दिलदार अली, सहायक पर्यावरण अभियंता, मोहित खुल्बे पर्यावरण कार्यालय अधीक्षक आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डाॅ. गौरव मुंद्रा, सारंग खाती, मनीष शेराॅन, जितेन्द्र जवला, सुनील शर्मा, रितेश पांडे, आरसी उपाध्याय, तरुण सकलानी, अमित भट्ट, सचिन गुप्ता, दीपक भट्ट, शरद शर्मा सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी, हाॅर्टिकल्चर कर्मी व पर्यावरण प्रेमी सम्मिलित हुए।