Aaj Ki Kiran

आईएमटी में ‘ओरिएन्टेशन प्रोग्राम’ का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड लॉ कॉलेज के प्रांगण में गत दिवस यूजी पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए, बी.कॉम.;ऑनर्सद्ध एवं बीबीए एलएलबी के नये सत्र के विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया।
प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पं. गोविन्द बल्लभ पन्त शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. ;डॉद्ध जेएस बिष्ट, हेड, लॉ विभाग, एसएस जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा ने माँ सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. गुड़ियाजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नवागन्तुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में सरस्वती वन्दना, वेस्टर्न डांस, भांगड़ा, पर्वतीय नृत्य एवं कॉलेज लाईफ से सम्बन्धित नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगीन बनाया।  मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने नये छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि आज से आपके नये जीवन की शुरुआत हो रही है, अब तक आप स्कूल के विद्यार्थी थे लेकिन आज से आप महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी कहलायेंगे जिससे आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। संचालन सारा सिद्दीकी, देवांश माहेश्वरी, रिया विश्नोई एवं अर्जुन अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पीके बक्शी, प्राचार्या यूजी डॉ. निमिषा अग्रवाल, यथार्थ आत्रेय, सत्यार्थ आत्रेय, रजिस्ट्रार विशाल शर्मा, सुधीर दुबे सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

6 thoughts on “आईएमटी में ‘ओरिएन्टेशन प्रोग्राम’ का आयोजन

  1. Логистика из Китая https://asiafast.ru без головной боли: доставка грузов морем, авто и ЖД, консолидация на складе, переупаковка, маркировка, таможенное оформление. Предлагаем выгодные тарифы и гарантируем сохранность вашего товара.

  2. Онлайн-ферма https://gvrest.ru Гастродача «Вселуг»: закажите свежие фермерские продукты с доставкой по Москве и Подмосковью. Мясо, молоко, сыры, овощи и домашние деликатесы без лишних добавок. Удобный заказ, быстрая доставка и вкус настоящей деревни.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *