आईएमए काशीपुर नई टीम ने पदग्रहण समारोह में रखी सशक्त भविष्य की नींव

काशीपुर। आईएमए द्वारा यहां एक रिसॉर्ट में पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि आईएमए उत्तराखंड राज्य शाखा के सचिव डॉ. डीडी चौधरी रहे।
मुख्य अतिथि ने चिकित्सकों की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा और समाज का विश्वास सुदृढ़ होता है। आईएमए काशीपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. पीके दीक्षित ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईएमए केवल एक संस्था नहीं, बल्कि चिकित्सकों का एक सशक्त परिवार है। उनके संतुलित नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टिकोण ने शाखा को स्थिरता, सम्मान और नई मजबूती प्रदान की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईएमए काशीपुर के सचिव डॉ. तरुण सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की विधिवत शपथ दिलाई गई। वर्ष 2025-2026 की कार्यकारिणी के सदस्यों में डॉ. यशपाल रावत, डॉ. नक्षत्र अग्रवाल, डॉ. भारती गहतोड़ी, डॉ. एसके दीक्षित, डॉ. रजत गुप्ता, डॉ. रूचि रस्तोगी, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल सराफ, डॉ. विभा मेहरोत्रा, डॉ. पारुल सिंघल, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, डॉ. शत्रुंजय शर्मा, डॉ.एसके अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल डॉ. भारत भूषण गुप्ता, डॉ. रवि सहोता, डॉ. वीके छाबड़ा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. सतांशु माधुर, डॉ. रंजन शर्मा डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. बीएम गोयल, डॉ. आरके शर्मा तथा डॉ. एके बंसल आदि शामिल हैं। इस दौरान डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. इला मेहरोत्रा, डॉ. नेहा उप्रेती, डॉ. कुशल अग्रवाल, डॉ. गुरपाल सहोता, डॉ. रिची सोलंकी, डॉ. नवप्रीत कौर सहोता, डॉ. नयना अग्रवाल, डॉ. त्रिभुवन, डॉ. अभिषेक सराफ, डॉ. एके सिरोही, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. वीना जोशी, डॉ. प्रदीप रस्तोगी, डॉ. अर्चना चौहान, डॉ. अभिषेक गोयल आदि शामिल रहे।
