Aaj Ki Kiran

अवैध संबंध के चक्कर में पति-पत्नी समेत 3 की हत्या

Spread the love


रांची। रांची के मोहन नगर डकरा आवासीय कॉलोनी में देर रात अवैध संबंध के एक मामले को लेकर तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी अनुसार कॉलोनी में रहने वाला सीसीएल कर्मी नसीब चैहान का पुत्र प्रकाश चैहान का कॉलोनी के सीसीएल कर्मी देव प्रसाद मेहर की पत्नी कौशल्या देवी के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
  जानकारी के अनुसार रात नौ बजे इसी मामले को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। उसी समय प्रकाश चैहान शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंच गया और दरवाजा जोर-जोर से खटखटाने लगा। देव प्रसाद मेहर ने जब दरवाजा खोला तो प्रकाश ने तुरंत उस पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद उसने कौशल्या देवी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही कौशल्या देवी की मौत हो गई। देव प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी प्रभा कुमारी को भी प्रकाश ने आंख में चाकू मार दिया। इसके बाद पास में बैठा देव प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार (15) प्रकाश से भिड़ गया।
इसके बाद घायल देव प्रसाद ने प्रकाश पर लाठी से वार कर दिया जिससे वह भी वहीं पर ढेर हो गया। इस बीच शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां जुटे और घायल देव प्रसाद और प्रभा को अस्पताल पहुंचाया जहां देव प्रसाद की मौत हो गई। घायल प्रभा को इलाज के रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। देवप्रसाद मेहर की कौशल्या दूसरी पत्नी थी। पत्नी के चाल चरित्र के कारण देवप्रसाद काफी परेशान रहता था। प्रकाश के साथ भी उसका संबंध पिछले पांच सालों से था। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टि में और लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध का ही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

9 thoughts on “अवैध संबंध के चक्कर में पति-पत्नी समेत 3 की हत्या

  1. Uwielbiasz hazard? nv casino: rzetelne oceny kasyn, weryfikacja licencji oraz wybor bonusow i promocji dla nowych i powracajacych graczy. Szczegolowe recenzje, porownanie warunkow i rekomendacje dotyczace odpowiedzialnej gry.

  2. Анонимная экосистема kraken даркнет функционирует с 2020 года без единого exit scam демонстрируя стабильность инфраструктуры и надежность технической реализации платформы.

  3. Уникальный маркет по ссылке встречает вас в нашем каталоге аккаунтов и знаний. Главная фишка этого шопа — это наличие приватной вики-энциклопедии, где выложены свежие инструкции по арбитражу. Мы подскажем, каким образом грамотно прогревать аккаунты, как избегать чекпоинты а также использовать прокси. Покупая здесь, вы получаете не просто логи, а также всестороннюю помощь саппорта, гарантию на вход плюс самые приятные расценки на рынке.

  4. Site web 1xbet apk rdc – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

  5. Site web de parifoot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *