Aaj Ki Kiran

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम

Spread the love



काशीपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  आज क्षेत्रभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। औद्योगिक ईकाइयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योग कर हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया।
केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित, सहप्रायोजक भारतीय खेल प्राधिकरण काशीपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा वृह्द योग शिविर का आयोजन बुधवार प्रात 5 से 7 बजे तक स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह, अति  विशिष्ट अतिथि एसपी अभय सिंह, विशिष्ट अतिथि सीओ वंदना वर्मा, उद्यमी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अर्पण जिन्दल, बीपी गोयल, कमला रिखाड़ी आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान योग पुस्तिका दैनन्दिनी के तृतीय संस्करण का भी विमोचन किया गया। जिसका निशुल्क वितरण माताजी स्वं. श्रीमती विनोद जिन्दल की स्मृति में केवीएस द्वारा निशुल्क किया गया। उधर एसपीएनजी इंडोस्टार द्वारा रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल के साथ हुआ, जिसमें विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, एमएनए विवेक राय, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, गुरविन्दर सिंह चण्डोक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योग किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेल्फी प्वाइंट रहा, जहां लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सेल्फी ली। एसपीएनजी ग्रुप के प्रबंधन निदेशक योगेश जिन्दल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया। आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कार्यालय प्रांगण में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ आयुक्त हंसा दत्त पाण्डेय ने किया। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी, स्टाफ एवं कर्मचारियों ने योग का अभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक दीपक गुप्ता, संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्या ;यूजीद्ध डॉ. निमिशा अग्रवाल, रजिस्ट्रार विशाल शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। समर स्टडी हॉल योग दिवस का शुभारम्भ स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह एवं डा. मुकेश रावत अध्यक्ष यूथ क्लब कुण्डेश्वरी द्वारा किया गया। संचालन हरेन्द्र सिंह रावत योगाचार्य एवं श्रीमती ममता ठाकुर योगाचार्य द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं व आगुन्तकों ने योग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, उप-प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, किशोर पालीवाल, एकता भाटिया, सुभांगी तिवारी सुखवीर कौर,  भूपेन्द्र सिंह, प्रतीक छाबडा, सुमित बिष्ट, भावना पाण्डे, विकास शर्मा , गौरव बिष्ट, पवन कुमार व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में प्रातः 6 से 7.30 बजे तक योग दिवस आयोजित किया गया, जिसमें अनेक श्र(ालुओं एवं नागरिकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सेवादल के संचालक प्रवीण अरोड़ा, डॉ. नरेश, डॉ. शेखर, बहन मुन्नी, गीता शर्मा, रीटा, माया, अशोक प्रधान, हरिशंकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कोर्ट परिसर में, द्रोणासागर सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *