Aaj Ki Kiran

अधिवक्ताओं ने जताया रोष

Spread the love



काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई, जिसमें रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही न होने पर रोष जताया गया। अधिवक्ताओं ने आज भी विरोध प्रदर्शन किया ओर कटोराताल चौकी पर तैनात दरोगा का पुतला फूंका। साथ ही डीजीपी एसएसपी एवं क्षेत्रीय विधायक से मांग कि आरोपी दरोगा को तुरंत निलंबित किया जाए अन्यथा अधिवक्ता इसके विरु( विधिक विधिक कार्यवाही एवं प्रदर्शन को उग्र करेंगे। प्रदर्शन करने व पुतला फूंकने वालों में अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, अनिल कुमार शर्मा, सनत कुमार पैगिया, भास्कर त्यागी, कैलाश सिंह बिष्ट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खान, वीरेंद्र चौहान, आलोक माथुर, अब्दुल रशीद नश्तर, उमेश जोशी, संजय रूहेला, राम कुवर चौहान, नदीम सिद्दीकी आलम सिसौदिया, शपफीक अहमद, विवेक मिश्रा, रईस अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *