काशीपुर। अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार महुआखेड़ागंज निवासी 12 वर्षीय आशीष पुत्र अशोक अपने दोस्त अशोक विहार काशीपुर निवासी अमन के साथ बुधवार की शाम बाइक से कुंडेश्वरी क्षेत्र में किसी काम से जा रहा था कि अपना घर सोसाइटी के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी। दुर्घटना में आशीष की वाहन से कुचलकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा अमन घायल हो गया। पुलिस ने आशीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
