अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा शमां

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाईट्स में सृजन संबाद मंच के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था बलराज पासी, दर्जा राज्यमंत्री उपाध्यक्ष मत्स्य पालक विभाग उत्तराखंड सरकार सीमा चैहान समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
नैनीताल से पधारीं जानी मानी कवियत्री गौरी मिश्रा ने मां शारदे की वंदना-शब्द रंगोली से गीतों में चंदन भरती हूं,के साथ काव्य पाठ की शुरुआत की। ओज कवि डाॅ. हरिओम पंवार ने-मैं जनता की मांगों की आवाज नहीं घुटने दूंगा, मैं चारण हूं चैराहों पर आंख लाल कर पूंछूगा, डाॅ. विष्णु सक्सेना ने-तू हवा है तो करले अपने हवाले मुझको। लखनऊ से पधारे हास्य व्यंग कवि डाॅ. सर्वेश अस्थाना ने अपनी कविता के माध्यम से राजनीति पर करारा प्रहार किया। वहीं काव्य सम्मेलन संयोजक एवं संचालन कर रहे व्यंग और गीतकार कवि डाॅ. मनोज आर्य, बाराबंकी से पधारे हास्य व्यंग कवि विकास बौखल, कोटा राजस्थान से आए प्रसि( गीतकार कुंवर जावेद, कवियत्री गौरी मिश्रा आदि ने अपनी-अपनी काव्य रचना से वाह वाह लूटी। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, डाॅ. नक्षत्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, अलका पाल, प्रबलराज पासी, राकेश सरना, अभिषेक गोयल, दीपक कुमार शर्मा, डाॅ. अजय कुमार शर्मा, डाॅ. अनुराग कुमार, कौशलेश गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल पाटिल वीरेश ज्ञानचंद्र, विमल गुड़िया, मेजर मुनीशकांत शर्मा, सूर्य प्रताप चैहान, सुभाष चन्द्र, नरेंद्र कुमार, एस.पी. सिंह, मुशर्रफ हुसैन, सनत पैगिया, मनोज राय, विकल्प गुड़िया, प्रमिला आर्य, आकांक्षा शर्मा, प्रधानाचार्या मालिनी शर्मा, दीप्ति दुबे, अनुष्का, पूजा कुमारी, वाणी कुंडेडा, आदर्श अग्रवाल समेत श्रोतागण मौजूद रहे।
