Aaj Ki Kiran

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना

Spread the love

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद ‘)
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ता भारी संख्या में कैंप कार्यालय रामू वाला गणेश पर इकट्ठा हुए तथा जिला सचिव कॉमरेड कैलाश सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इको गार्डन में 26 नवंबर को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए अपने हाथों में झंडे लहराते हुए रवाना हुए। तथा किसान नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि विशाल किसान महापंचायत के माध्यम से मांग पत्र द्वारा केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार से किसान हित में मांगों को पूरा करने के लिए किसान और मजदूर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और मांग की जाएगी कि किसानों की समस्त फसलों को एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए। शहीद हुए किसानों के परिजनों को समझौते के अनुसार50 हजार रुपए प्रति परिवार मुआवजा दिया जाए। सभी किसानों मजदूरों के समस्त कर्ज माफ किए जाएं। 300 यूनिट बिजली घरेलू उपयोग हेतु तथा किसानों को निजी नलकूपों की बिजली मुफ्त दी जाए। आंदोलन के दौरान किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। खीरी लखीमपुर के किसानों की हत्या की साजिश कर्ता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। यदि तत्काल किसानों की मांग पूरी नहीं की गई तो किसान फिर से व्यापक आंदोलन को बाध्य होंगे कार्यक्रम में कॉमरेड धर्मपाल सिंह राजकुमार रवि कुमार प्रीतम सिंह सुरेंद्र सिंह उमर शहर तेजपाल सिंह रमेश सिंह हर स्वरूप सिंह ख्यालीराम झबरा प्रधान जी रामपाल सिंह आदि रवाना हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *