अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में जिला तथा महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

काशीपुर। आवास विकास में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर शाखा पदाधिकारियों की बैठक में जिला और महानगर कार्यकारिणी के विस्तार के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रणेता रहे पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा स्व रामदास अग्रवाल जिन्होंने देश सेवा और समाज सेवा के अपने सफर को जारी रखते हुए निस्वार्थ भाव से पूरे देश में वैश्य एकता का शंखनाद किया। उसी उद्देश्य को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन देश ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों में सम्पूर्ण वैश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अग्रसर है। डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि संगठनात्मक जिला काशीपुर और महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों के गठन के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सभी संरक्षक तथा सम्मानित सदस्य गणों को 7 अक्टूबर को सायं 4 बजे से सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री कौशलेश गुप्ता, ,महेंद्र गुप्ता लोहिया, मनोहर गुप्ता, गंधार अग्रवाल, योगेश विश्नोई, नवनीत कुमार विश्नोई, राजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुशील अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
