https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी का विस्तार व हुआ स्वागत

Spread the love
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी का विस्तार व हुआ स्वागत
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी का विस्तार व हुआ स्वागत
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी का विस्तार व हुआ स्वागत

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ;आईवीएफद्ध के संगठनात्मक जिला काशीपुर एवं महानगर शाखा ईकाई के तत्वावधान में  कार्यकारिणी विस्तार तथा सदस्यगणों के सम्मान समारोह का आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल विशिष्ट अतिथि एवं आईवीएफ संरक्षक जसपुर के पूर्व विधायक डाॅ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल समेत अतिथियों ने कुल देवी मां लक्ष्मी तथा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर काशीपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा पटका पहनाते हुए अनुमोदन पत्र के साथ दायित्व सौपे गए। जिला कार्यकारिणी में योगेश विश्नोई तथा महानगर में सतीश गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जिले में उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र गुप्ता लोहिया अशोक कुमार गुप्ता नकुल अग्रवाल अभिषेक गोयल अनुज गुप्ता को नियुक्त किया गया। पीयूष अग्रवाल को महानगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जिले में कोषाध्यक्ष के रूप में नवनीत कुमार विश्नोई तथा महानगर कोषाध्यक्ष के रूप में राजीव अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा शरद गुप्ता अमित गोयल अधिवक्ता आंनद स्वरूप रस्तोगी सचिन अग्रवाल विकास अग्रवाल सुनील कोठारी जितेंद्र गुप्ता समेत सदस्य गणों को जिले व महानगर कार्यकारिणी में दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी सदस्यगणों में मनोहर गुप्ता, अनिल अग्रवाल पंकज गुप्ता मयंक गोयल अमित जैन मोहित विश्नोई, अंकुर गुप्ता मनोज गुप्ता मनु अग्रवाल, जीके अग्रवाल रजत अग्रवाल रजत गुप्ता अभिषेक गुप्ता शामिल किए गए। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री कौशलेश गुप्ता ने किया।